रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल -खन्स्यू हल्द्वानी रोड पर भारी बारिश के साथ ओले एवं आंधी में चीड़ का पेड़ गिर गया l पेड़ गिर जाने के कारण मुख्य सड़क मार्ग बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष खन्स्यु रोहिताश सागर ने पुलिस टीम के साथ स्थानीय जनता के सहयोग से भारी- भरकम पेड़ को काटकर हटवाया । पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्यवाही करके यातायात को सुचारू रूप से चलाया। ऐसे कदम लेने से हादसों को रोका जा सकता है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
























