नैनीताल -कैंची धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु पुलिस ने की सहयोग की अपील

0
115

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – वीकेंड में सीओ भवाली द्वारा कैंची धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु अनाउंसमेंट कर शटल सेवा की जानकारी दी जा रही है l  यातायात व्यवस्था को सरल सुगम बनाने हेतु सहयोग करने की अपील की गई है ताकि पर्यटकों को कोई असुविधा न हो l
प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु चलाए गए शटल सेवा को सुचारू रूप से चलाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं यातायात के निर्देशन में वीकेंड पर श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे शटल सेवा के बारे में सुमित पांडे क्षेत्राधिकार भवाली द्वारा पर्यटकों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसलिए लगातार अनाउंसमेंट कराकर शटल सेवा से अवगत कराया जा रहा है।
1-रेलवे स्टेशन हल्द्वानी कैंची धाम तक  (बस शटल)
2-नैनी बैंड प्रथम से कैंची धाम तक (टैक्सी व बस शटल)
3-सैनेटोरियम से कैंची धाम तक (टैक्सी व बस शटल)
4-नगर पालिका ग्राउंड से कैंची धाम तक (टैक्सी शटल)
5- खैरना से कैंची धाम तक (टैक्सी व बस शटल)
निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क कराये जा रहे हैं साथ ही अधिक यातायात दबाव में भी यातायात को सरल और सुगम बनाने हेतु पुलिस को सहयोग करने की लगातार अपील की जा रही है।