रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला आरक्षण का विरोध करने को लेकर नैनीताल के पंत पार्क में कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका।
धरना प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बढ़ाते हुए राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए लाया गया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ आरक्षण बिल का विरोध करना कांग्रेसियों का महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा महिलाओं राजनीति में संसद और विधानसभाओं में इनकी हिस्सेदारी नाममात्र की थी। जिसे प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे परन्तु कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाएं आगे बढ़कर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं ।
























