करनाल – हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तरावड़ी थाने में तैनात एएसआई को 40,000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है l
यह कार्रवाई तरावड़ी थाना परिसर में एसीबी (पानीपत/सतर्कता ब्यूरो) की टीम ने मिली शिकायत के बाद की है । आरोपी एएसआई अनुराग तरावड़ी थाने में एक आपराधिक मामले की जाँच कर रहे थे l आरोपी पर शिकायतकर्ता के बेटे को मारपीट से बचाने और अदालत में पेशी के दौरान सहयोग करने के बदले 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है, लेकिन बाद में 40,000 रूपये लेने पर सहमति बन गई जिसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी एसीबी को दी l एसीबी की टीम ने मामले में आरोपी के खिलाफ भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है l
























