कान्तापाल/ नैनीताल – उत्तराखंड के पंतनगर विश्विधालय में आज नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को विशेष दीक्षांत समारोह में विज्ञान वारिधि की मानद उपाधि से राज्य के राज्य पाल एवं कुलाधिपति डा० के के पॉल ने विभूषित किया। उपाधि प्रदान करने से पूर्व उन्हें दीक्षांत पोशाक पहनाई गई। पडोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली का स्वागत राज्य पाल डा० कृष्ण कांत पॉल ने पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच कर किया। नेपाल के प्रधानमंत्री विमान द्वारा दिल्ली से पंतनगर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल मौजूद थे। नेपाल के प्रधानमंत्री के के ओली ने विशेष दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए हुए कहा कि मित्र राष्ट्र भारत का सभी क्षेत्रों में सहयोग मिलता रहा है ,अब वो कृषि के क्षेत्र में यहां की उन्नत तकनीक से अपने कृषको को लाभान्वित करवाएंगे जिससे नेपाल भी कृषि की नई वैज्ञानिक तरीके से खेती कर सके।
नेपाल के प्रधानमंत्री का पंतनगर विश्वविधालय में कुमाऊनी परिवेश में बालिकाओं द्वारा तिलक और पुष्प वर्षा की गई । इसके साथ उन्हें कुमाऊनी छोलिया नृत्य भी दिखाया गया। जिसे देख कर नेपाल के प्रधानमंत्री काफी प्रभावित हुए। दीक्षांत समारोह को राज्य पाल डा० के के पॉल ,मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने भी सम्बोधित किया।























