अजमेर – किशनगढ़ उदयपुर सेवा की निकली हवा -किशनगढ़ -दिल्ली फ्लाइट का भी अप्रूवल नहीं

0
390

किशोर सिंह / अजमेर  – अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सुप्रीम एयरलाइंस की फ्लाइट्स अगले सप्ताह से मिलेगी लेकिन किशनगढ़ से उदयपुर और उदयपुर से किशनगढ़ फ्लाइट्स बंद होगी इस रूट पर यात्रीभार नही मिल रहा इस कारण एयरलाइंस के लिए यह घाटे का सौदा साबित हो रहा है एयरलाइंस दिल्ली की फ्लाइट्स प्रारंभ करने के साथ ही उदयपुर की फ्लाइट विंड्रॉ करने जा रही है गौरतलब है कि पूर्व में एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा 11 अप्रैल से दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने की जानकारी दी गई थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि तकनीकी खामी के चलते आज से उड़ाने संभव नहीं हो पाएगी !

इधर सुप्रीम एयरलाइंस के सीईओ कैप्टन अमनीत  अग्रवाल का कहना है कि 11 अप्रैल को उनकी ओर से दिल्ली की कोई भी शेड्यूल नहीं दिया गया इस दिन से रणथंबोर और कोटा से दिल्ली की फ्लाइट्स प्रारंभ की जा रही है वही दूसरी और किशनगढ़ से उदयपुर और उदयपुर से किशनगढ़ के लिए 1 दिसंबर 2017को फ़्लाइट शुरू की गई थी यात्री भार की कमी के कारण इस रूट पर फ्लाइट्स का नियमित संचालन नही हो पाया 9सीटर एयरक्राफ्ट के माध्यम से 1 दिसम्बर से 31मार्च तक महज 17फ्लाइट्स का आवागमन हो पाया और इनमें भी तकरीबन 92 यात्रियों ने हवाई सफर किया किशनगढ़ से दिल्ली के लिए लंबे इंतजार के बावजूद फ्लाइट्स को हरी झंडी नही मिल पाई है वही दूसरी और किशनगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान के लिए नई उम्मीद जगी है स्पाइस जेट की टीम गुरुवार को किशनगढ़ एयरपोर्ट का निरीक्षण करने और स्थिति देखने आएगी टीम में स्पाइस जेट के जनरल मैनेजर सुनील कुमार होंगे इसके बाद दिल्ली उड़ान की सेवा स्पाइसजेट की भी शुरू होने की संभावना है