कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीताल के भीमताल में आज जिला शिक्षा अधिकारी ने भीमताल के कई स्कूलों में औचक निरीक्षण किया क्योंकि सरकार द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लागू कर दी गई हैं लेकिन प्राइवेट स्कूल सरकारी गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं जिसके चलते आज जिला शिक्षा अधिकारी को भीमताल के माउंटेन एल्बन स्कूल ,टेंपलटन स्कूल सहित कई स्कूलों में निरीक्षण किया गया वह एनसीईआरटी किताबों को स्कूल प्रबंधन से बात करके लागू करने पर जोर दिया गया जिन स्कूलों में कुछ किताबें एनसीईआरटी की व अन्य पब्लिशरो की दी जा रही है उन्हें रोकने वह अभिभावकों को जबरदस्ती किताबें पकडा देने पर स्कूल प्रबंधन को हिदायत दी गई थी l री एडमिशन के नाम पर ली जा रही फीस पर भी अंकुश लगाने की बात जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई अभिभावकों द्वारा लगातार शिक्षा विभागों को शिकायत की जा रही थी कि प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी पर उतर आए हैं जिसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को खुद निरीक्षण करना पड़ा l जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इन स्कूलों को नोटिस भी दिया जाएगा जिन्होंने अभी तक सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया है ।























