कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीताल में आज जिला प्रशासन और नगर पालिका ने भोटिया मार्किट,तिब्बती मार्किट ओर चाट पार्क में बनी दुकानों से अवैध अतिक्रमण को हटाया। जबकि पालिका द्वारा पूर्व में इन दुकान मालिकों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा था लेकिन अभी तक दुकानदारो द्वारा अतिक्रमण नही हटाया गया ।जिस पर आज प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए भोटिया मार्किट,तिब्बती मार्किट और चाट पार्क में दर्जनो दुकानों से अवैध अतिक्रमण को नगर पालिका की मदद से हटाया। इस बीच जिला प्रशासन के साथ पुलिस बल भी भारी मात्रा में मौजूद दिखा।























