Sonipat – गढ़ मिरकपुर के सिपाही के परिवार को किया गया क्वारंटाईन

0
213

 

रिपोर्ट -सुरेंद्र /सोनीपत -दिल्ली पुलिस के एक जवान की रिपोर्ट कोविड-19 कोरोना वायरस पोजिटिव आई है, जिसके चलते उनके परिजनों को क्वारंटाईन किया गया है। यह सिपाही मूलरूप से मुरथल खंड के गांव गढ़ मिरकपुर  का निवासी है। उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने यह जानकारी दी।
जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त डा. सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस का 40 वर्षीय जवान को दिल्ली के ही एक अस्पताल में 22 अप्रैल को क्वारंटाईन किया जा रहा था। इस जवान की आज जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें उनके कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। ऐसे में सावधानी के तौर पर दिल्ली पुलिस के जवान की कांटेक्ट हिस्ट्री की जांच की जा रही है।
उपायुक्त डा. सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमित जवान की कांटेक्ट हिस्ट्री आने वाले उसके परिजनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। सिविल अस्पताल में उनको क्वारंटाईन किया जाएगा। इनमें संक्रमित जवान की 65 वर्षीय माता तथा 38 वर्षीय धर्मपत्नी और 06 वर्षीय पुत्री शामिल है। साथ ही गांव को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।