पानीपत -अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम सभा आयोजित

0
57

रिपोर्ट -प्रवीण भारद्वाज /पानीपत -अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश व् प्रदेश के साथ पानीपत क गांव नांगल खेड़ी में भी  विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा की ओर से ग्राम सभा आयोजित की गयी। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में पानीपत पुलिस कप्तान मनीषा चौधरी व् पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस कप्तान ने महिलाओ को उनके अधिकार से अवगत करवाया और कहा महिला अपने को पुरषो से कमजोर न समझे और मेहनत व् लग्न से आगे बड़े।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नांगल खेड़ी गांव में पहुंची पुलिस कप्तान मनीषा चौधरी ने कहा की महिला आज के समय में पुरुषो से  कमजोर नहीं है। उन्होंने महिलाओ को उनके अधिकारों व् उनके कर्तव्यों सहित पुलिस की दुर्गा शक्ति एप के बारे में भी जानकारी दी।  पुलिस कप्तान ने महिलाओ को बताया की पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए अलग से थाने बनवाये है और अब महिला अपने घरो से बाहर सुरक्षित है। पुलिस कप्तान मनीषा ने महिलाओ को हेल्प नंबर भी दिया की उन्हें जिस समय भी पुलिस सहायता की आवश्य्कता हो उन्हें सम्पर्क किया जा सकता है ,गांव में पहुँचने पर ग्राम पंचायत ने पुलिस कप्तान व् अन्य पुलिस कर्मियों का स्वागत किया।