रिपोर्ट –प्रवीण भारद्वाज /पानीपत – पानीपत के लोकल रूट पर रोडवेज बस ड्राइवर द्वारा शराब पीकर बस चलाने पर लोगो ने हंगामा कर दिया l नशे में बस चला रहे ड्राइवर राजेश को लोगों ने उरलाना गांव में बस से नीचे उतारा l ड्राइवर के पास से कच्ची शराब की बोतल भी लोगो ने बरामद कर ली l जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है l परिचालक ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पाकर अधिकारियों ने बस को वापिस बुलाया और तुरंत ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया l
आये दिन रोडवेज चालकों की गलती से हो रहे हादसों के बाद भी चालक कोई सबक नहीं ले रहे हैं l पानीपत के उरलाना में शराबी ड्राइवर राजेश की गलती से बड़ा हादसा होने से बचा। लोगों ने ड्राइवर को शराब के नशे में काबू कर लिया l ड्राइवर शराब के नशे में गाडी को गलत तरीके से चला रहा था, कि लोगों ने बस रुकवाई और उसे गाडी से नीचे उतारा।

























