सोनीपत -विश्व पृथ्वी दिवस पर विकास श्योराण ने पत्नी रितु संग लगाए फलदार पौधे

0
147

रिपोर्ट- सुरेंद्र पंवार/सोनीपत- विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर आज हरियाणवी संस्कृति को  ऑस्ट्रेलिया में रहकर अपनी कला के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध करने वाले एनआरआई विकास श्योराण,अपनी पत्नी रितु श्योराण बच्चों संग सेक्टर-23 में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
पिछले दस साल से पर्यावरण बचाने में जुटे ट्री मैन देवेंद्र सूरा द्वारा पूरे हरियाणा में चलाए जा रहे पौधे लगाओ-भविष्य बचाओ की मुहिम में भागीदारी करने विकास श्योराण विशेष रूप से सोनीपत आए थे।इस मौके पर उन्होंने कहा की पृथ्वी ने मनुष्य को जीवन और मानव जीवन के विकास के लिए जल,जंगल, ज़मीन प्रदान की है।लेकिन पिछली एक सदी से बढ़ती आबादी के लिए तेजी से शहरों के विकास के लिए अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से पृथ्वी का संतुलन प्रभावित हुआ है।जलवायु से लेकर  पानी,पर्यावरण सब दूषित और प्रभावित हुआ है।जिसके चलते भूकंप,प्राकृतिक आपदा तेजी से बढ़ी है।जिससे लाखों इंसान अपनी जान गवां चुके है। कोरोना महामारी और तुर्की,सीरिया में भूकंप जान माल की हानि इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है।इसलिए विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर हर भारतीय को संकल्प लेना चाहिए की वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाए।और उसे अपने बच्चों की तरह पेड़ बनने तक उसकी देखभाल और पानी दे।वृक्ष धरती का श्रृंगार होते है।पेड़ ही पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखते है।प्रकृति संतुलन बिगड़ने से ग्लोबल वार्मिंग से पूरी दुनिया झेल रही है।लगातार गर्मी का तापमान बढ़ता जा रहा है।मौसम  की प्रवृत्ति भी बदल रही है।
ऐसे में विश्व पृथ्वी दिवस पर पूरी दुनिया को पर्यावरण को बढ़ाने के लिए एकजुट होकर इस दिशा में काम करना होगा।जलवायु परिवर्तन,पर्यावरण संरक्षण के लिए सबको मिलकर काम करना होगा।विकास और उनकी पत्नी रितु श्योराण ने देवेंद्र सुरा द्वारा पिछले दस साल में करीब ढाई लाख पौधे लगाने और अभियान से दस हजार पर्यावरण मित्रों को जोड़ने की सराहना की।रितु श्योराण ने पौधरोपण के बाद कहा की ऑस्ट्रेलिया में भी उनके अभियान को बढ़ाने में हर संभव मदद करेंगी।।
इस अवसर पर पर्यावरण बढ़ाओ अभियान के आयोजक पर्यावरण मित्र और ट्री मैन देवेंद्र सुरा,आर्थिक बेसहारा युवाओं को फ्री कोचिंग देकर अब तक 100  सरकारी रोजगार दिलवा चुके दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल अमित लाठिया,युवा पर्यावरण मित्र अनुष्का पवार, रीवी श्योराण,वीर श्योराण,ईश्वर मलिक,पर्यावरण मित्र मोहित ढोचक बुजुर्ग पर्यावरण मित्र राजेंद्र भी अभियान में शामिल रहे।