रिपोर्ट -कांता पाल / नैनीताल -उत्तराखंड हाई कोर्ट ने देश के विभिन्न शहरों में फंसे सभी उत्तराखण्डवासियों को उत्तराखंड वापस लाये जाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है । मामले की अगली सुनवाई 18 मई को होगी ।
मामले के अनुसार पूर्व मंत्री व विद्यायक प्रीतम सिंह पवार ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उत्तराखंड के हजारों लोग देश के विभिन्न शहरों में फंसे हैं और अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोंगों ने उत्तराखंड आने के लिये ऑन लाइन पंजीकरण भी कराया है । जिनमें छात्र-छात्राएं, यात्री,व्यवसायी आदि शामिल हैं । लेकिन उत्तराखंड सरकार केवल मजदूरों को वापस ला रही है । इसलिये उत्तराखंड सरकार को सभी फंसे हुए लोंगों को वापस लाने हेतु निर्देशित किया जाए । मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन व न्यायमूर्ति रमेश चन्द्र खुल्बे की खण्डपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है ।
























