Karnal – पुलिस ने एक नकली वर्दीधारी फौजी को किया गिरफतार

0
377

करनाल – आज करनाल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान सैक्टर-4 नाके पर नकली  फोैजी को पकड़ा है l यह व्यक्ति वर्दी पहने असली फोैजी ही प्रतीत हो रहा था। सैकटर-4 नाका इंचार्ज मुख्य सिपाही रोहताष व उनकी टीम को इस वर्दीधारी व्यक्ति पर शक हुआ तो उनके द्वारा इस व्यक्ति को रोककर पुछताछ की तो पुलिस टीम का शक सही निकला। जिससे आई.डी. मांगने पर वह अपनी व फौजी किसी की भी आई.डी. नही दिखा पाया। जिसने आर्मी की वर्दी को अंबाला रेलवे स्टेशन से रेल में से चोरी करने की बात कबूली है। जिसको गिरफतार कर थाना षहर करनाल लाया गया। जिसके खिलाफ धारा 140,170,171,188,411,419 भा.द.स. के तहत थाना शहर करनाल में मुकदमा दर्ज रजिस्टर किया गया है।
प्रबंधक अफसर थाना शहर निरिक्षक  हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पुछताछ में इस व्यक्ति द्वारा अपना नाम राकेश बताया है। पहले तो यह अपने आप को हिमाचल का रहने वाला बताता रहा। लेकिन इसके पते की जांच करने के बाद यह व्यक्ति थाना दूरी जिला संगरूर पंजाब का रहना पाया गया है। गिरफतार किये गये व्यक्ति से दो फुल यूनिफार्म किट, एक टोपी,दो विसल व विसल डोरी और  एक एमयूनेषन बेल्ट पुलिस ने अपने कब्जे में ली है। जिसको कल अदालत में पेशकर कर रिमाण्ड हासिल किया जायेगा और आरोपी से गहनता से पूछताछ करके मामले का खुलासा किया जायेगा।