करनाल – लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आ रहा है , प्रत्याशी लोगों से सम्पर्क के तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं l प्रत्याशियों के पूरे परिवार वोट मांगने में एक दूसरे प्रत्याशियों से बढ़ चढ़कर काम कर रहे हैं l जिसके चलते आज कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने ट्रेक्टर, उनकी पत्नी नीलम शर्मा ने मोटरसाइकिल और बेटे चाणक्य ने पैदल चलकर मांगे वोट। कांग्रेस प्रत्याशी अपने परिवार संग चुनाव प्रचार अभियान में बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अलग-अलग विधानसभाओं में उनके अलावा उनकी पत्नी और बेटे भी लोगों से सम्पर्क साध रहे हैं। आज कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने ट्रैक्टर चलाकर जहां लोगों को प्रभावित किया वहीं पर उनकी पत्नी नीलम शर्मा भी गरीब रथ बनाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंची। जिससे लोग खासे प्रभावित दिखाई दिए। इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य शर्मा ने आज करनाल सदर बाजार में किया पैदल रोड शो लोगो, दुकानदारों, व्यापारियों से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच के नेता हैं और हमेशा जनता के बीच में रहते आए हैं। इस मौके पर उनके साथ पूर्व कांग्रेस विधायक सुमिता सिंह, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग चेयरमैन त्रिलोचन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नरवाल, पूर्व पार्षद जोगिंद्र चौहान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने उनके साथ पैदल रोड शो में हिस्सा लिया।























