करनाल – करनाल के असंध के गांव जयसिंह पुरा में शराब के ठेकेदार को दो अज्ञात बाइक सवारों ने सरेआम गोलियां मारकर घायल कर दिया l मिली जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी असंध से करनाल जा रहे थे। तभी अचानक बाइक सवारों ने कई राउंड फायर कर दिए। गोली लगने से शराब के ठेकेदार संजू राणा को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है l
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मॉडल टाउन चौकी के इंचार्ज ने बताया कि शराब ठेकेदार पर बाइक सवारों ने कई राउंड फायर किये हैं । फ़िलहाल पुलिस मामले जांच कर रही है अभी तक इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है ।























