Karnal – लॉकडाउन में मिली छूट के बाद बाजार

0
103

करनाल – देखिये करनाल में लॉकडाउन 3 में मिली छूट के बाद लोग कैसे 40 दिन की पढ़ाई भूल गए l केवल कुछ ही जगह को छोड़कर कहीं कोई लॉकडाउन का पालन करता नज़र नहीं आया l ये करनाल की कुंजपुरा रोड़ , कर्ण गेट , पुरानी सब्जी क्षेत्र का हाल है l प्रशासन हर समय हर व्यक्ति को कैसे पाठ पढ़ायेगा लोगों को खुद ही अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी क्योंकि ये खुद की सुरक्षा के अलावा सारे समाज की सुरक्षा है l जैसा कि आज उपायुक्त करनाल ने भी कहा है कि स्वयं लॉकडाउन का पालन करें , यदि कोरोना संक्रमण का जिले में प्रभाव हुआ तो आम लोगों को दी गई सुविधा को तुरंत प्रभाव से वापिस ले लिया जाएगा, यह हम सभी को स्वयं देखना है और लॉक डाउन का पालन करना है तथा अपने आस-पास करवाना भी है। कोई भी नागरिक अनावश्यक घूमने के लिए घर से बाहर ना निकले,  लॉक डाउन में यह सुविधा केवल जरूरत के अनुसार दी गई है ताकि आम आदमी की दिनचर्या प्रभावित ना हो सके।