Kullu:मंडी के इतिहास में सबसे नालायक साबित हुए भाजपा सांसद: विक्रमादित्य सिंह

0
267
कैप्शन:आनी में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा व विधायक विक्रमादित्य सिंह
रिपोर्ट-निखिल/कुल्लू-मंडी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने सोमवार को आनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने चौहणी, शवाड, चवाई, दलाश, कुठेड़, नित्थर व सराहर में जनसभाओं को भी संबोधित किया। इस मौके पर आश्रय शर्मा के साथ शिमला ग्रामीण विधानसभा के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी विशेष रुप से मौजूद रहें। प्रचार अभियान के दौरान हर जगह पर भारी संख्या में लोग जुटे और उन्होंने आश्रय शर्मा व विक्रमादित्य सिंह का भव्य स्वागत किया। प्रचार के दौरान अपने संबोधन में विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो भी आज तक घोषणा की है उनमें से एक भी वह पूरा नहीं कर पाये है। देश में भाजपा की हालत बेहद खराब है और उसकी केंद्र से विदाई तय है। अपनी हार को देख कर भाजपा नेता आज देश के जवानों के नाम पर वोट मांग रहें। ऐसा आजादी के बाद कभी नहीं हुआ, लेकिन भाजपा अपने स्वार्थ के लिए देश के वीर जवानों के नाम का नाम इस्तेमाल कर रही है।
उन्होंने कहा की हिमाचल में मंडी से जो भी सांसद रहा है उसने अपने काम से अपनी पहचान बनाई है। लेकिन वर्तमान सांसद से नालायक सांसद न कभी पहले मंडी में हुआ है और न आगे कभी इतिहास में होगा, ऐसा उनका मानना है। अपने पांच साल के शासनकाल में सांसद संसद में पांच सवाल भी नहीं पुछ सके और न कोई योजना स्वीकार करवा पाये। आज वह किस मुंह से दोबारा अपने लिए मत मांग रहें है। कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद आज पीएम व सीएम के नाम पर वोट मांग रहे है। लेकिन उनकी खुदकी कोई उपलव्धि नही है। जो सांसद 4 साल से अपनी इंकम टैक्स रिटर्न नही भर पाया, उससे एक जिम्मेवार सांसग होने की उम्मीद करना ही गलत है। आश्रय शर्मा
कहा कि उनका एक ही ध्येय है वह है मंडी संसदीय क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास करवाना। उन्होंने कहा कि वह विकास को लेकर छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम के पदचिन्हों पर चल आगे बढ़ेंगे और जो वायदा करुंगा उसे पूरा करुंगा। उन्होंने ग्रामीणों का आहवान किया कि वह भाजपा के जुमलेबाजी में न फंसे और विकास के लिए आने वाली 19 मई को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें। इस मौके पर कुल्लू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्वि सिंह भी उपस्थित रहें।