रिपोर्ट-निखिल/कुल्लू- जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस आज प्रात: 6 बजे से ही जिला मुख्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष से जिले में सभी मतदान केन्द्रों का अनुश्रवण करते दिखे। वह बारिकी से मतदान केन्द्रों की गतिविधियों का जायजा लेते रहे। जिले में 90 मतदान केन्द्रों की वैबकास्टिंग करवाई गई। वह प्रत्येक दो घण्टे बाद मतदान की रिपोर्टिंग मतदान केन्द्रों से प्राप्त करते रहे। पीठासीन अधिकारियों को फोन अथवा एसएमएस के माध्यम से मतदान केन्द्र की प्रत्येक गतिविधि का ब्यौरा नियंत्रण कक्ष तक पहुंचाने के पहले ही निर्देश जारी किए गए थे।

























