रिपोर्ट – कान्ता पाल /नैनीताल – भीमताल नौकुचियाताल में बीती रात 3:00 बजे वैभव शर्मा 22 साल पुत्र विवेक शर्मा ने अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे से गोली की आवाज सुनकर परिजन वैभव के कमरे में गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, हालांकि परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वैभव शर्मा यहां ग्राफिक एरा में बीटेक का छात्र था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात 10:00 बजे वैभव ने अपने परिजनों के साथ खाना खाया और उसके बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में चले गया। जहां उसने 3:00 बजे रात अपने अलमारी में बंद पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी में गोली मार दे । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की बारीकी से छानबीन कर रही है। मूल रुप से इटावा मौनपुरी उप्र के रहने वाले हैं जो 15 साल से यहां एक गेस्ट हाउस का संचालन करते हैं।
























