Nainital – सार्वजनिक मंच माफी नही माँगी तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को चूड़ियाँ भेंट करेगी कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य

0
83

रिपोर्ट – कान्ता पाल : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा इंद्रा ह्रदयेश पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में नैनीताल के तल्लीताल में बंशीधर भगत का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्या ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को लेकर की गई सार्वजनिक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा बंशीधर ने न केवल एक वरिष्ठ नेता का अपमान किया है बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच उजागर होने के साथ ही यह साफ है कि भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा केवल जुमले बाजी है। महिला कांग्रेस ऐसे बयान की कड़ी निंदा ही नहीं बल्कि भर्त्सना भी करती है। सरिता आर्य ने बंशीधर भगत को चेतावनी देते हुए कहा अगर उन्होंने सार्वजनिक मंच पर माफी नही माँगी तो वह स्वयं उनके घर जाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को चूड़ियाँ भेंट करेगी।