रिपोर्ट – कान्ता पाल/नैनीताल -नैनीताल के पंत पार्क में आज यूथ कांग्रेस नैनीताल विधान सभा अध्यक्ष पवन जाटव के नेतृत्व में राज्य सरकार का पुतला दहन कर राज्य सरकार व ज़िला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई। विधानसभा अध्यक्ष पवन जाटव ने कहा बीते 6 दिन से नगर का प्रथम नागरिक पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी नगर की 45 हज़ार जनता का प्रतिनिधित्व करता है जो बीते 6 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे है सरकार व ज़िला प्रशासन उनकी मांगो को लगातार अनदेखा किया जा रहा है यहाँ तक की अभी तक जिला प्रशासन की और से अभी तक उनकी कोई सुध नहीं ली गई है जो निन्दनीय है जल्द यदि पालिका अध्यक्ष की मांगो को माना नहीं गया तो यूथ कांग्रेस एक उग्र आंदोलन के करेगी। इस मौके पर नितिन जाटव,राहुल देव,परवेज आलम ,सौरभ साजन,पवन यादव विशाल कुमार, आकाश कुमार, अनूप साजन, विशाल सैनी,आदि लोग मौजूद रहे























