नई दिल्ली – यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और पू्र्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन

0
52

नई दिल्ली –   उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व क्रिकेटर चेतन चौहान का आज निधन हो गया। 73 साल की उम्र में कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनको पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान किडनी में संक्रमण बढ़ गया और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया। यहीं पर इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।

चेतन चौहान 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चेतन चौहान का लखनऊ में लगभग महीने भर इलाज चला। इसी दौरान उनके किडनी में संक्रमण बढ़ गया। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें यहां पर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाज रह चुके चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा सीट से 2017 में विधायक चुने गए थे। क्रिकेट से संन्यास लेकर वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। चौहान योगी सरकार में सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री थे।