पानीपत – नकली सीआईए पुलिसकर्मी बन लूटपाट करने वाले दो आरोपी काबू

0
191

रिपोर्ट – प्रवीण भारद्वाज /पानीपत – पुलिस ने नकली सीआईए पुलिसकर्मी बन लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है l  सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में 16 मई को थाना सेक्टर-13/17 मे मोंटू मूल निवासी हसनपुर जिला शामली ने शिकायत दी थी l

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया की उक्त मामला पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी के संज्ञान मे आते ही उन्होने मामले की गहनता से जांच व आरोपियों को जल्द से जल्द काबू करने की जिम्मेवारी सीआईए-वन पुलिस टीम को सौंपी थी। सीआईए-वन की टीम को सूचना मिली कि नकली सीआईए पुलिसकर्मी बन लोगो के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी एक प्लेटीना बाइक पर सवार हो नूरवाला की और से अंसल की तरफ आ रहे हैं । इस विशेष सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत अंसल गेट नंबर-3 के सामने नाका बंदी कर प्लेटीना बाइक सवार दोनों आरोपियों को काबू कर पुछताछ की तो आरोपियो ने विगत दिनो नकली सीआईए पुलिसकर्मी बन आनंद भवन के पास एक युवक से नगदी व दो मोबाइल फोन छीनकर युवक को पेट्रोल पंप के पीछे सुनसान जगह पर छोड़ने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र सुरेश निवासी बिल्लू कॉलोनी व मोसीन पुत्र मुस्तकिन निवासी बेरी वाली मस्जिद पानीपत के रूप मे हुई।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उपरोक्त वारदात के अतिरिक्त बीती 1 मई को नूरवाला अड्डे के पास एक युवक को डरा धमका कर 18 सौ रूपये छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना सेक्टर-13/17 मे ओमप्रकाश निवासी जसबीर कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ भा.द.स की धारा 379ए के तहत मुकदमा दर्ज है। वारदातों बारे गहनता से पूछताछ करने के लिए दोनों आरोपियों को आज न्यायालय मे पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।