रिपोर्ट -प्रवीण भारद्वाज /पानीपत -पुलिस ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकाल लॉकडाउन स्थित का जायजा लिया। इस दोरान अनाउंसमेंट कर लोगो से अपील की गई की वे घरो मे रहे, सुरक्षित रहे।
इस दौरान लॉकडाउन की उल्लंघना करते पाए जाने पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफतार भी किया। युवक थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत करतार शाह कॉलोनी मे सार्वजनिक स्थान पर दंगा फसाद करते हुए आमजन की शांति भंग करने के साथ ही लॉकडाउन की उल्लंघना कर रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन मे भा.द.स की धारा 160,188 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफतार किया गया।
पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने फ्लैग मार्च के दोरान थाना शहर, थाना चांदनी बाग, थाना माडल टाउन, थाना किला, थाना औधोगिक सैक्टर-29, थाना सैक्टर-13/17 क्षेत्र के अतर्गत मुख्य मार्गो व विभिन्न कॉलोनियों का दौरा कर लॉकडाउन स्थिति का जायजा लिया। इस दोरान कई जगह मेडिकल स्टोर, किरयाणा स्टोर, व असंध रोड़ पुल के नीचे बनाई गई सब्जी मंडी मे दुकानों पर सोशल डिस्टेंस की पालना नही करते पाए जाने पर सभी को विशेष रूप से हिदायत दी की वे सोशल डिस्टेंस की कड़ाई से पालना करे। अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाही अमल मे लाई जाएगी। कॉलोनियों ने अनांउसमेंट कर लोगो से अपील की गई की वह अपने घरों पर रहे सुरक्षित रहे। इस महामारी से बचने के लिए इसकी चैन को तोड़ना बहुत जरूरी है। जिसके लिए सोशल डिस्टेंस बनाकर रखे। मेडिकल इमरजेंसी या कोई जरूरी खाने पीने का राशन लेना है तो ही घर का एक सदस्य बाहर निकले। अपनी नजदीकी दुकानों से ही दूध, राशन, फल, सब्जियां, दवाईयां ईत्यादी जरूरत का सामान खरीदे। सामान खरीदते समय एक दूसरे से दूरी बनाकर खड़े हो। बेवजह घरो से बाहर ना निकले। लॉकडाउन को सफलता पूर्वक लागू करने मे पुलिस व जिला प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस अधीक्षक ने इस दोरान नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनके स्वास्थय की जानकारी ली और सभी का होंसला बढाते हुए प्रशंसा की। उन्होने पुलिकर्मियों को दी जाने वाली सुविधा बारे खाने भी जानकारी ली साथ ही डयूटी के दोराना स्वयं का ध्यान रखने बारे भी सभी को विषेश हिदायत दी गई। ड्यूटी के दोरान मास्क व सेनेटाइजर अपने पास रखे। वही लाकडाउन की और अधिक सख्ती से अनुपालना करवाने बारे निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरंस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश मे 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। लॉकडाउन की अनुपालना करवानें के लिए पुलिस के जवान स्वंय की बगैर कोई परवाह किये चौकी, थानो, नाको पर 24 घंटे डयूटी दे रहे है। इसलिए जनसाधारण का भी सामाजिक दायित्व बनता है की वह लॉकडाउन की अनुपालना करते हुए पुलिस व जिला प्रशासन का सहयोग करे।

























