सोनीपत -मुरथल के सुखदेव व गरम-धरम ढाबे पर 81 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

0
368

रिपोर्ट -सुरेंद्र /सोनीपत – सोनीपत के साथ लगते मुरथल के दो ढाबों के कर्मचारी और श्रमिक कोरोना की चपेट में आ गये हैं l वहां सुखदेव और गरम् धरम ढाबे पर दोनों जगह 81 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट  पॉजिटिव आई है, जिसके बाद एहतियातन इन दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है।  मुरथल में यूपी, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के हजारों लोग हर रोज यहां पर खाना खाने आते हैं l मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबा के 65 कर्मचारी कोरोन पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी कर्मचारियों का आरटी पीसीआर टेस्ट किया गया था।

इन ढाबे के कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण कितना अधिक फैला होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। सुखदेव ढाबे पर काम करने वाले संक्रमित लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। सभी कर्मचारियों को उनके घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है।

ढाबे के संचालक अमरीक सिंह ने बताया कि ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, सोनीपत की उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया ने बताया कि सुखदेव ढाबे के करीब 319 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 71 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।