Nainital – मल्लीताल से दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

0
334

रिपोर्ट -कांता पाल / नैनीताल – नैनीताल लॉकडाउन में पुलिस की सख्ती के बावजूद नशे का कारोबार जारी है। पुलिस ने 5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मल्लीताल क्षेत्र में स्मैक की खरीद फरोख्त की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची तो संदिग्ध युवक भागने लगे। युवकों को पकड़ कर पूछताछ करने के साथ तलाशी ली तो कुछ नही मिला। सख्ती से पूछताछ में युवकों ने बताया कि एक युवक स्मैक बेचने के लिए पहुँचने वाला है। कुछ देर इंतजार के बाद दो युवक पहुँचे। पास पहुँच कर युवकों ने पुलिस को देखा तो भागने लगे लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास कुल 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।