हल्द्वानी-विदाई से पहले दूल्हा दुल्हन पहुंचे वोट डालने

0
161

रिपोर्ट -कांता पाल/हल्द्वानी- उत्तराखंड के पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं l लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा है l मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं l
मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है l
नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे l जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई है ,दुल्हन ने बताया कि कल रात को ही उसकी शादी हुई है l  आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है l दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि दैलिया गाँव से पली पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है l  बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और उन्होंने रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है l