नैनीताल-जिलाधिकारी ने नैनीताल की सड़कों के सौंदर्यीकरण के दिए दिशा निर्देश

0
81

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल नगर में आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नैनीताल नगर की कुल 58 सड़कों के अंतर्गत लगभग 60 किमी लंबाई के सुधारीकरण, सौंदर्यीकरण, एवं जिन स्थानों पर  चौड़ीकरण की आवश्यकता है के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से सात चौराहों चीना बाबा, मन्नु महारानी, मस्जिद, तल्लीताल रिक्शा स्टैंड, ठंडी सड़क, भारतीय स्टेट बैंक मल्लीताल, मोहन-को चौराहों का सुधारीकरण एवं  सौंदर्यीकरण की आवश्यकता का आकलन करने हेतु सचिव प्राधिकरण के नेतृत्व में टीम बनाने के निर्देश दिये गए।
ज़ू रोड एवं बिरला रोड के सुधारीकरण की डीपीआर को प्राधिकरण की अग्रिम बैठक में रखे जाने तथा अन्य मार्गों के डीपीआर शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए गए।