करनाल – विवादास्पद फिल्म आदिपुरुष पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर मेरा गांव मेरा मिशन तथा दर्जन से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली शर्मा को ज्ञापन दिया। भगवान राम के साथ देवी देवताओ के कथित अपमान को लेकर घिरी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के विरोध में ज्ञापन दिया गया l इस अवसर पर कहा गया कि बजरंग दल तथा अन्य संगठन थियेटर पर प्रदर्शन कर विरोध करेंगे। उन्होंने सिनेमा घरों को चेतावनी दी कि वह इस फिल्म को न दिखायें अन्यथा विरोध के लिए तैयार रहें । फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज हो चुकी है, ओम राउत द्वारा बनाई गई इस फिल्म की रिलीज होते ही ज्यादातर विरोध हो रहा है l इस फिल्म में रामायण जैसा कुछ भी नहीं है l इस फिल्म में हिन्दूओं के भगवान श्री राम और भगवान हनुमान का मज़ाक बनाया गया है l इस फिल्म में भगवान के पहनावे और भाषा , डायलॉग भी आपत्तिजनक है जिससे हिन्दू अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे हैं l इसमें महिलाओं का भी अपमानजनक अभिनय दिखाया गया है l सभी कार्यकर्ताओं ने यह मांग की है कि हिंदू धर्म की आस्था को देखते हुए इस फिल्म को तुरंत प्रभाव से बैन किया जाए । कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह फिल्म हिंदूओं के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश लग रही है l
इस फिल्म में जो दिखाया गया है, वो हमारे भगवान के चरित्रों के एकदम उलट है, अपमानजनक है,और हमारी संस्कृति का मज़ाक है l इस फिल्म ने गलत तरह से पात्रों को दिखाकर हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। हमारे धार्मिक ग्रंथ रामायण में जिस तरह से भगवान के सभी पात्रों को दिखाया गया है, उससे फिल्म के सभी अभिनय मेल नहीं खाते हैं। इतना ही नहीं, इसमें जिस तरह की भाषा बोली गई है, वो किसी भी धार्मिक ग्रंथ में कभी इस्तेमाल नहीं की गई है। इस फिल्म के पात्र ऐसे दिखाए गए हैं जो वेशभूषा ,भाषा से हिन्दू धर्म की संस्कृति से कहीं भी मेल नहीं खाते हैं l ऐसा खिलवाड़ किसी दूसरे धर्म के साथ करने की कोई हिम्मत भी नहीं कर सकता था l
बजरंग दल के महामंत्री संदीप राणा ने फिल्म का विरोध करते हुए कहा कि ये फिल्म यहां चलने नहीं दी जाएगी अन्यथा हम जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगें
l
सुख दुख के साथी संस्था से सुखबीर त्यागी ने फिल्म का विरोध करते हुए कहा कि पिछले 70 सालों से हम देख रहे है कि बॉलीवुड की फिल्मों में हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया जा रहा है आज भी प्रशासन और सरकार नहीं जागी
और सख्त कार्यवाही नहीं की तो आने वाली नस्लें हमें कभी माफ़ नहीं करेंगीं ,अत मेरा प्रशासन से अनुरोध है कि फिल्म बनाने वालों के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही कर फिल्म को बैन करे l
सार्थक सांस्कृतिक संघ और स्वामी विवेकानंद मंच के अध्यक्ष संजीव लखनपाल ने कहा कि इस फिल्म पर बैन लगाना अति आवश्यक है क्योंकि फिल्म उद्योग वाले ऐसी फ़िल्में बना रहें हैं जिनमें वो हिन्दू मान्यताओं को नष्ट कर रहे हैं l सबसे पहले तो इस फिल्म के नाम पर ही मसला है कि राम आदिपुरुष नहीं थे l इसमें हमारे भगवान हनुमान का संवाद मूर्ख राक्षस जैसा दिखाया गया है इतने भद्दे संवाद लिखे हैं कि लग रहा है फिल्म बनाने वालों को बिलकुल शर्म नहीं है और ऊपर से बार बार अपना नाम बदलने वाला मनोज मुन्तशिर अपना बचाव कर रहा है l इसके निर्माता पर सख्त कार्यवाही होनी
चाहिए नहीं तो ये हमारे भगवान राम, हनुमान और कृष्ण को पैसे के लिए न जाने कब तक बेचते रहेंगें l
इस अवसर पर सार्थक कला मंच से संजीव लखनपाल , सुशांत , सुख दुख के साथी संस्था से सुखबीर त्यागी ,स्वामी विवेकानंद मंच से विकास नागपाल , बजरंग दल से संदीप राणा , उज्जवल राणा , शिवानंद ,अभिषेक, युवराज प्रताप, विशु शर्मा , शिवकुमार , भव्य दीप सिंह , रणधीर राणा , विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे l























