नैनीताल-  पर्यटन सीज़न को देखते हुए जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

0
50

रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल-  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय सभागार नैनीताल में आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पर्यटन सीजन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल को निर्देश दिए कि पूरे देश में सभी टोल प्लाजा में फास्टैग से भुगतान किया जा रहा है। नैनीताल शहर विश्व प्रसिद्ध शहर है, वर्तमान में यहाँ  की व्यवस्था अभी भी मैनुअल है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल फास्टैग व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश ईओ नगर पालिका नैनीताल को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा सीजन में आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक बढ़ जाती है इस हेतु सभी व्यवस्था चाक चौबंद रहे उन्होंने नैनीताल नगर एवं अन्य क्षेत्र में संचालित सभी टैक्सी वाहनों के चालकों, नाव संचालकों, घोड़ा संचालकों तथा होटल व्यवसाय में कार्यरत सभी कर्मियों का पुलिस सत्यापन शीघ्र कराया जाए।
जिलाधिकारी ने यातायात व परिवहन व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए कि भीमताल, भवाली व श्री कैंचीधाम क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखी जाए। प्रत्येक टैक्सी वाहन में निर्धारित किराया सूची चस्पा की जाए तथा प्रमुख स्थानों पर भी किराया सूची डिस्प्ले की जाए। पर्यावरण व स्वच्छता का विशेष ध्यान रख जाय सभी टैक्सी वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा। पर्यावरण एवं झील का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रहे इसके लिए यह  आवश्यक तैयारी सुनिश्चित  रखी जाए।उन्होंने कहा कि कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा नहीं रहेगा। नियम का उल्लंघन करने पर तत्काल चालानी कार्रवाई की जाएगी। बाहरी वाहनों का प्रवेश सीमित रखा जाए, इसके लिए प्रभावी प्लान बनाया जाए। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु परिवहन पुलिस की क्यूआरटी तैनात रहेगी जो लगातार प्रवर्तन की कार्रवाई करेगी।
शटल सेवा व पार्किंग व्यवस्था के संबंध में चर्चा के दौरान शटल सेवा स्थलों व सभी पार्किंग स्थलों में पेयजल, विद्युत, शौचालय व प्रकाश सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने  जिला पंचायत  के अधिकारियों को रुसी बाईपास स्थित दोनों पार्किंग में सभी व्यवस्थाओं के साथ ही दोनों पार्किंग स्थलों में  पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पार्किंग स्थलों में पर्याप्त संख्या में शौचालय स्थापित करने के साथ ही उनमें पानी की समुचित व्यवस्था, एवं पेयजल की व्यवस्था के भी निर्देश जिला पंचायत व जल संस्थान के अधिकारियों को दिए। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नैनीताल को जिला पंचायत, जल संस्थान एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्था यथासमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी होटल एवं होमस्टे का संयुक्त निरीक्षण कर उनमें पार्किंग एवं कक्षों की क्षमता का आंकलन करेंगे ताकि उसी क्षमता में पर्यटक आएं और अनावश्यक भीड़ व ट्रैफिक की समस्या न बने। उन्होंने अवैध रूप से संचालित होमस्टे के खिलाफ  तत्काल उचित कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नैनीताल में जितने भी टूरिस्ट गाइड व घोड़े संचालक पंजीकृत हैं उन्हीं को अनुमति रहेगी अवैध व बिना पंजीकृत पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। यह भी निर्णय लिया कि सभी गाइड निर्धारित ड्रेस कोड में रहेंगे।
बैठक में यात्रा सीजन के दौरान सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था पर चर्चा करते हुए नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम क्षेत्र में क्यूआरटी टीम के माध्यम से निरंतर पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखे जाने, के साथ ही सुरक्षा हेतु चीता बाईक व पीए सिस्टम भी जगह जगह तैनात रखने पर निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा सीजन में सभी नगर निकायों की जिम्मेदारी रहेगी कि अपने क्षेत्रान्तर्गत स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सफाई,पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखेंगे। इस हेतु जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल, भवाली व भीमताल को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में यात्रा सीजन में विद्युत आपूर्ति ठीक रहे, इसके लिए विद्युत विभाग को सभी तैयारियां यथासमय पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। यात्रा सीजन के दौरान नैनीताल तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित रहेगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नैनीताल को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक व पॉलीथिन पर पूर्ण रोकथाम रहेगी
बैठक में कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे इस संबंध में कहा कि सड़क आदि स्थानों में एक भी अवैध ठेला, फड़ नहीं लगेगा इस हेतु कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में नैनीताल नगर में लोअर माल रोड में गतिमान सुधारीकरण कार्य के संबंध में चर्चा करते हुए उक्त कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि  यह सुनिश्चित किया जाए कि स्थानीय मान्यता व पर्यावरण, प्रकृति संरक्षित रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाय बैठक के दौरान जिलाधिकारी  श्री रयाल ने कहा कि पर्यटन सीजन में आने वाले सैलानियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और नैनीताल की स्थानीय प्रकृति व झील का संरक्षण भी बना रहे, यह सबकी जिम्मेदारी है सभी विभाग समन्वय से कार्य करें।