नैनीताल -फायर सर्विस जवानों ने बलिया नाले की खाई में गिरे व्यक्ति को रेस्क्यू किया

0
130

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल -आज सुबह फायर स्टेशन नैनीताल को सूचना मिली कि बलिया नाला तल्लीताल, नैनीताल के निकट एक व्यक्ति सड़क से लगभग 100 मी0 नीचे खाई में गिरा है। फायर स्टेशन से शीघ्र ही फायर सर्विस खोज एवं बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और बिना समय गंवाए जवानों ने बलिया नाले की दुर्गम खाई में काफी खोजबीन शुरू कर कैलाश राम निवासी हरि नगर उम्र 35 वर्ष को रोप व स्ट्रेचर के सहारे सड़क तक सुरक्षित बाहर निकाल लाये। कर्मचारियों की कड़ी मेहनत व तत्परता से उक्त व्यक्ति को खाई से सुरक्षित निकाल लिया गया l
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश राम देर रात काम खत्म कर बाद अपने घर हरि नगर जा रहा था इसी बीच पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया। सुबह खोजबीन करने निकले घरवालों  ने युवक के खाई में गिरने की आशंका को लेकर पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद सुबह खाई में खोजबीन करने खाई में उतरे बचाव दल ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।