नैनीताल -खाई में गिरे पर्यटकों को फायर सर्विस जवानों ने किया रेस्क्यू

0
245

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल के भवाली-गेठिया रोड पर पायलट बाबा आश्रम के निकट अचानक एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने  पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस खोज एवं बचाव दल ने उक्त दुर्गम खाई में गिरे लोगों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में इलाज के लिए भिजवा दिया । घटना में चालक को काफी चोटें आयी हैं जबकि अन्य सभी स्वस्थ हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी पर्यटक अमित ढींगरा अपने 3 परिजनों के साथ  भवाली घूम कर वापस जा रहे थे। तभी पायलट बाबा आश्रम के समीप सड़क पर घना कोहरा होने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया।