नैनीताल -महिला कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक

0
88

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल नगर महिला कांग्रेस की ओर से नारी न्याय सम्मेलन एवं आगामी लोकसभा चुनाव के लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कांग्रेस महिला मोर्चा द्वारा “कोमल है कमजोर नही हम भारत की नारी है” थीम सांग लांच किया गया
कांग्रेस जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल खष्टी बिष्ट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा बेटी बचाव बेटी पढ़ाव नारा जुमला मात्र है। देश में बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है। प्रदेश की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकांड के 2 वर्ष बीतने को है लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कांग्रेस महिला मोर्चा नारी न्याय सम्मेलन के माध्यम से लोगों के पास जाकर भाजपा की कथनी और करनी को उजागर करने का काम करेगी। खष्टी बिष्ट ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महिला मोर्चा पूरी तरह से चुनावी मोड़ में है। जिसके लिए  आगामी चुनाव के संबंध में रूपरेखा तय कर ली गई है।