रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- अल्मोड़ा में आग घटनाएं लगातार बढ़ रही है वन क्षेत्र की आग से अभी तक 5 लोगों की आग से जान चली गई है। वहीं अभी तक तीन सौ हेक्टेयर से अधिक जंगल जल खाक हो चुके हैं। कुछ दिन पहले चार नेपाली मजदूरों की स्यूनराकोट में मृत्यु हो गयी जबकि आज अल्मोड़ा तहसील के हवालबाग ब्लॉक के खोड़ी पट्टा गांव में जंगल की आग बुझाते एक ग्रामीण आग की चपेट में आने से मौत हो गई बताया जा रहा कि रात्रि में गाँव के नजदीक वन क्षेत्र की आग पहुंची जिससे महेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति आग की चपेट में आ गया जिसकी जंगल मे बुरी तरह जल कर मौके पर मौत हो गयी है मृतक गरीब मजदूर है राजस्व निरीक्षक ने बताया कि उनकी टीम मौके पर पहुंची और मृतक के अधजला शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
























