रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – सोमवार को नगर के मल्लीताल कोतवाली के पास नोएडा निवासी 30 वर्षीय दीक्षा मिश्रा नाम की महिला की होटल के कमरे में हत्या कर फरार आरोपी को सर्विलांस और गठित टीम की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही त्वरित कार्यवाही करते हुए मंगलवार की शाम जनपद गाजियाबाद बाना मिजानी गेट क्षेत्र से श्री साई मेडिकोज से ऋषभ उर्फ़ इमरान को गिरफ्तार किया गया।
क्राइम एसपी देवेंद्र पिंचा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया ऋषभ उर्फ़ इमरान ने अपना जुर्म कबूल कर बताया कि वह और दीक्षा मिश्रा करीब एक वर्ष से लिव – इन में रह रहे थे पिछले दो – ढाई महीने से छोटी – छोटी बातों में झगडा हो जाता था तथा हम दोनो के बीच अनबन चल रही थी। नैनीताल में 15 अगस्त को होटल के कमरे में बर्थ डे पार्टी के बाद रात्रि में आपसी कहासुनी के कारण झगडा हो गया था आवेश में आकर मेरे द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी। मैं किसी भी तरह इससे अपना पीछा छुड़ाना चाहता था। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा । आपको बता दे अभियुक्त ऋषभ उर्फ इमरान, दीक्षा और अलमास व श्वेता निवासी होरीजन होम्स शाहवेरी नोएडा नैनीताल घूमने आये थे। जिनके द्वारा ग्लैक्सी होटल ( होम स्टे ) गाडी पडाव मल्लीताल में कमरा लिया गया । 15 अगस्त की रात्रि ऋषभ उर्फ इमरान व दीक्षा की जन्मदिन की पार्टी की गयी , बाद पार्टी के शवेता व अलमास अपने कमरे में सोने चले गये , रात्रि में ऋषभ उर्फ इमरान द्वारा अपने साथ रहने वाली दीक्षा मिश्रा की हत्या कर रात्रि में ही होटल से भाग गया था।
























