रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल भवाली रोड में पाईंस के समीप राजस्थान के पर्यटकों की थार गाड़ी नंबर RJ 60CG 4574 अनियंत्रित होकर लगभग 120 मीo गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कार मे सवार दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुँची नैनीताल पुलिस और एसडीआरएफ के गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को 108 की मदद से बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजस्थान के पर्यटकों की कार जिसमें 3 लोग सवार थे दोपहर में करीब सवा बारह बजे भवाली से नैनीताल की ओर आ रही थी तभी चालक पाईंस के पास नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क के पैराफिट तोड़ते हुए खाई में जा गिरी।