नैनीताल -आम के बाग में बंदरों के शव मिलने से शहर में मचा हड़कंप

0
224

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल -उत्तराखंड के काशीपुर में विगत दिवस एक आम के बाग में आधा दर्जन से अधिक बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया l जिसका आज पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल 09 लोगों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है l आरोपियों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
आपको बता दें कि बीते रोज बाजपुर रोड स्थित एक आम के बाग में लगभग 8 से 10 बंदरों के शव बरामद हुए थे जिसके बाद वहा जमा लोगों की भीड़ ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बंदरों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें पाया गया कि बंदरों की मौत जहर खाने से हुई है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आम बाग के ठेकेदार सहित 9 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बंदरों की जहर देने की बात को कबूल की।  आज इस मामले का आरटीआई थाना पुलिस में पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा द्वारा खुलासा करते हुए मीडिया के सामने आरोपियों को सामने लाते हुए बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी बरेली शहर उत्तर प्रदेश से है जिन्होंने बंदरों से आम की फसल नष्ट होने से बचाने को जहर दिया ।