रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल में आज दोपहर में चार्टन लॉज में क्षेत्र में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया l दो मंजिला भवन ताश के पत्ते की तरह ढह गया। 2 मंजिला भवन गिरने से नीचे के घर भी दब गए। गनीमत यह रही कि हादसा दोपहर के वक्त हुआ l भूस्खलन क्षेत्र में खतरे को देखते हुए मकान को पहले ही खाली करा लिया गया था। अगर हादसा रात के समय होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
मौके पर पहुंची जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन ने भूस्खलन क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा के मद्देनजर भूस्खलन की जद में आए आधे दर्जन से अधिक भवनों को खाली करा दिया है। मौके पर पहुंचे एस.डी.एम. प्रमोद कुमार का कहना है कि बीते 2 दिन पूर्व मूसलाधार बारिश से पहाड़ी में हुए भूस्खलन के चलते भवन खतरे की चपेट में आ गया। क्षेत्र में भूस्खलन से दहशत फैल गई है। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हैं। जिन्हें पुलिस वहां से हटा रही है।