रिपोर्ट – कान्ता पाल /नैनीताल – चमोली के आपदा प्रभावित क्षेत्र सुमना में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। घटनास्थल से चार और शव मिले है । एक कल देर सांय व तीन आज सुबह बरामद हुए l जिन्हे वायु सेना के हैलीकॉप्टर द्वारा सुमना से रेस्क्यू कर जोशीमठ लाए गया है । मृतकों की संख्या अब 15 हो गई है l
जिला प्रशासन लगातार सेना, आईटीबीपी और बीआरओ से समन्वय बनाकर आपदा की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जोशीमठ में शवों का पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन सहित पोस्टमार्टम टीम तैनात की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौपा जा रहा है l
सभी मृतकों का शीघ्र मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए है ताकि मृतकों के परिजनों को मानक के अनुसार जल्द से जल्द अन्य सहायता राशि दी जा सके। 6 घायलों का जोशीमठ आर्मी हॉस्पिटल तथा 2 का देहरादून मे इलाज चल रहा है l
























