नैनीताल -स्कूटी से अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

0
159

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल -पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में अवैध नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध तस्कर की रोकथाम करने हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके दौरान बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम  द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत देखरेख शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था व एडीटीएफ ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने एवं तस्करों की गिरफ्तारी करने हेतु चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त सुधीर कुमार  पोखरियाल काशीपुर उधम सिंह नगर को 9 किलो 855 किलो ग्राम अवैध गांजा को कोटद्वार रोड रामनगर से  स्कूटी एक्टिवा संख्या UK18C-8429 में परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।