किशोर सिंह /जयपुर – जयपुर में जाति आधारित आरक्षण के विरोध में भारत बंद का मंगलवार को मिला-जुला असर देखने को मिला। जयपुर सहित राजस्थान के कई शहरों में स्कूल कॉलेज बंद रहे। कई शहरों में पूर्ण बंद रहा l बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया , सोमवार की रात पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया l जयपुर में सुरक्षा के मद्देनज़र सोमवार रात्रि 10 बजे से मंगलवार रात्रि 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद की गई हैं । साथ ही यहां धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल पूरे हालात की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

























