नैनीताल – ‘बुजुर्गों को सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन

0
155

कान्तापाल / नैनीताल – नैनीताल के भवाली में रूरल संस्थाओं द्वारा हमारे बुजुर्ग हमारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भवानी नगर के 25 बुजुर्गों को सम्मान दिया गया कार्यक्रम का मकसद था वर्तमान में जो बुजुर्गों की स्थिति खराब होती जा रही है वही उन्हें समाज में सम्मान नहीं मिल पा रहा है जिसको लेकर वह ठगा महसूस कर रहे हैं संस्था द्वारा इन्हीं बुजुर्गों को सम्मान दिया गया ताकि लोग इससे सीख लेकर बुजुर्गों और उन्हें उचित सम्मान दें संस्था द्वारा भवाली नगर पालिका सभागार में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में पहाड़ी संस्कृति से जुड़ी हुई चीजें जिसमें दालें, ऊन की बनी हुई स्वेटर है पहाड़ की हरी-भरी सब्जियां प्रदर्शित की गई आयोजकों का मकसद बुजुर्गों को सम्मान के साथ स्थानीय उत्पादनों को आगे बढ़ाना है कार्यक्रम की सभी लोगों ने तारीफ करते हुए कहा आजकल बुजुर्गों का सम्मान लोग नहीं करते हैं लेकिन संस्था द्वारा ऐसा आयोजन करा कर बुजुर्गों को सम्मान देने की जो पहल हुई है उससे युवाओ में बुजुर्गों के प्रति समाज मे जागृति आएगी l