नैनीताल बैंक के निजीकरण के विरोध में ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आंदोलन का बिगुल फूंका

0
151
कान्ता पाल/ नैनीताल –  नैनीताल बैंक के निजीकरण, डिजिटाइजेशन तथा बैंक में कंसल्टेंसी संस्कृति के विरोध में नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। यूनियन ने निजीकरण के बजाय बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय करने की मांग उठा दी है। उधर नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन ने बैंक के विलय के खिलाफ आवाज बुलंद की है। ऑफिसर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर कन्याल के नेतृत्व में मुख्यालय में अधिकारियों द्वारा दस बजे से कार्यबहिष्कार किया गया। इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कन्याल ने आरोप लगाया कि बैंक को पिछले दरबाजे से बेचने की कवायद की जा रही है। जिसके बाद चेयरमैन मुकेश शर्मा द्वारा दोनों संगठनों से वार्ता के बाद कहा कि बैंक का अस्तित्व बना रहेगा। साथ ही जोड़ा की बैंक के डिजिटाइजेशन से न केवल बिजनेस बढ़ेगा बल्कि प्रोफेशनलिज्म भी आएगा।