करनाल -आदर्श ग्रामीण सभा की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

0
196
करनाल –  प्रदेश भाजपा ग्रंथालय एवं प्रलेखन विभाग के प्रांत प्रमुख अशोक सुखीजा ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार शिक्षा का स्तर उंचा उठाने के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल चाहते हैं कि प्रदेश का एक भी बच्चा अनपढ़ नहीं रहना चाहिए। चाहे बच्चा दिव्यांग ही हो। सुखीजा गांव धौलगढ़ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। समारोह का आयोजन गांव की ही श्री आदर्श ग्रामीण सभा की ओर से राजकीय माध्यमिक स्कूल में किया गया। मुख्य अतिथि सुखीजा ने अपने करीब 40 मिनट के संबोधन में समारोह में मौजूद ग्रामीणों, अध्यापकों और स्कूली बच्चों को हरियाणा सरकार की करीब 50 से अधिक योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली सरकार आम लोगों तक पहुंच रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपना संबोधन स्कूली बच्चों पर फोकस करते हुए कहा कि बच्चे किसी के मोहताज नहीं होते। उनके भीतर विशेष प्रतिभा छिपी होती है। यह समारोह भी प्रतिभा का सम्मान करने की दृष्टि से किया गया है। इसके लिए पूरा गांव बधाई का पात्र है। उन्होंने बच्चों को कहा कि वह प्रतियोगिता के युग में हर क्षेत्र में मुकाबला करे। अपने को कतई कमजोर महसूस न करें बल्कि जीत और आगे बढऩे के लिए प्रतियोगिता में भाग लें।
प्रतियोगिता चाहे शिक्षा के क्षेत्र की हो या फिर खेल के क्षेत्र की हो। उन्होंने भारत की संस्कृति को मजबूत करने का संदेश देते हुए बच्चों को संस्कारवान होने पर जोर दिया। साथ ही अध्यापकों और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। समारोह के विशिष्ट अतिथि एवं राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह ने अपने संबोधन में श्री आदर्श ग्रामीण सभा के पिछले तीन वर्ष में किए जन व बाल हित के कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा देश में सभी संस्थाएं ऐसे ही सकारात्मक ढंग से काम करे तो राष्ट्र की तरक्की को और चार चांद लग जाएं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए और अधिक मेहनत करें ताकि राष्ट्र और अधिक सुदृढ़ हो सके। इस मौके पर स्कूल के अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से
अध्यापकों की मांग पर स्कूल में साउंड सिस्टम प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष चरण सिंह कश्यप, कोषाध्यक्ष नसीब सिंह कश्यप, सह सचिव ऋषिपाल कश्यप,  सुखबीर कश्यप, मोहर सिंह कश्यप, सुलतान कश्यप, मामूराम कश्यप, जगीर सिंह कश्यप, तेजपाल कश्यप, राममेहर कश्यप, रणबीर सिंह कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, भगवानदास कश्यप, कर्मबीर कश्यप, जगतराम
कश्यप, पालाराम कश्यप, देवी सिंह कश्यप सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बच्चों का भविष्य संवारने पर हुई चर्चा विश्व प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार विकास कुमार ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर बोलते हुए अपने संबोधन को बच्चों की शिक्षा और संगीत कला को जोड़ते हुए बच्चों को उनका भविष्य संवारने की बारीकियां समझी। नगर परिषद वीर विक्रम कुमार ने भी बतौर विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। गौ सेवा सुरक्षा संघ के संस्थापक आदित्य सारसर, संघ की महिला जिला अध्यक्ष उषा पांचाल और मार्केट कमेटी के सदस्य जजदेव सिंह ने अपने-अपने संबोधन में बच्चों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मंच का संचालन संस्था के संरक्षक कदम सिंह ने किया। संस्था के अध्यक्ष श्रीराम ने समारोह में पहुंचे लोगों का आभार प्रकट किया। संस्था के सभी सदस्यों ने तमाम उपलब्धियां गिनाई। छात्राओं को भेंट की साइकिलें आदर्श ग्रामीण सभा की ओर से दो स्कूली छात्राओंं में शामिल आठवीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम रही छात्रा बोहती देवी और शोभा को साइकिल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इनके अलावा कक्षा प्रथम से आठवीं कक्षा में अव्वल रहने वाले 24 विद्यार्थियों, सफाई व अनुशासन में प्रथम रहे आठ विद्यार्थियों और पूरा वर्ष स्कूल में उपस्थित रहने वाले आठ विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।