वाहन चालकों के मार्ग दर्शन के लिए संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे – उपायुक्त

0
136

करनाल – शहर की मुख्य सड़कों पर दिशा  व स्थान की जानकारी तथा वाहन चालकों का मार्ग दर्शन करने वाले संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे, इनसे दुर्घटनाओं की रोकथाम भी रहेगी। इस उद्देश्य  को लेकर उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने आज निगम के अधिकारियों तथा सड़क सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा नियुक्त किए गए एसोसिएट/ट्रैफिक एक्सपर्ट को साथ लेकर कई जगहों का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्य सड़कों पर संकेतकों के अभाव से कई बार स्पीड ब्रेकर से होने वाली दुर्घटनाएं आकिस्मक मृत्यु का कारण बनती हैं। ऐसा ना हो, इसलिए पूरे प्रदेश  में इस तरह  के उपाय किए जा रहे हैं। उन्होने बताया कि करनाल में संकेतक बोर्ड लगाने के लिए 40 जगहों की पहचान की गई है, जो नगर निगम की सीमा में लगाए जाएंगे। इसके लिए आज से ही जिला प्रशासन ने नगर निगम के साथ मिलकर पहले चरण की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

उपायुक्त ने नमस्ते चौंक, ताउ देवी लाल चौंक, मेरठ रोड़ तथा महाराणा प्रताप चौंक जैसी जगहों का निरीक्षण कर अधिकारियों को पेपर शीट पर संकेतकों की ड्राईंग बनाकर दिखाई। जगहों के नाम किस तरह से लिखे जाने हैं, उसे अच्छी तरह से समझाया। उन्होने बताया कि संकेतक बोर्डों पर भिन्न-भिन्न दिषाओं में जाने वाले मार्गों व स्थानों की जानकारी इंडीकेषन के साथ लिखी होगी। स्पीड ब्रेकर तथा गति सीमा जैसी जानकारी के बोर्ड भी होंगे। संकेतक बोर्ड रेट्रो रिफ्लैक्टर शीट पर लोकेशन के अनुसार यूनिपोल व बाईपोल दोनों तरह के स्ट्रक्चर में लगेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर निगम सीमा में ठहरिये , स्पीड लिमिट, स्पीड ब्रेकर तथा ट्रैफिक मर्जिंग जैसे एंट्री व एग्जिट के कटों पर भी संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए सोमा कम्पनी के अधिकारियों से सम्पर्क साधकर कार्यवाही करवाई जाएगी। आज के निरीक्षण में उपायुक्त के साथ नगर निगम के अधीक्षण अभियंता महीपाल सिंह, सहायक इंजीनियर मुकेष शर्मा व सुनील भल्ला तथा ट्रैफिक एक्सपर्ट शुभम थे।