किशोर सिंह / अजमेर,- प्रजापति समाज की प्रथम अराध्य देवी श्रीयादे माता का जयंती महोत्सव मनाया गया । जयंती महोत्सव को श्रीयादे माता मन्दिर, घूघरा घाटी, जयपुर रोड अजमेर मन्दिर प्रांगण पर धूमधाम के साथ कई धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह गाजे बाजे के साथ वाहन रैली व शोभायात्रा निकाली गई। वाहन रैली व कलश यात्रा जवाहर रंगमंच से पुलिस लाईन, बोर्ड आॅफिस होते हुए माता मंन्दिर पहुंची । शोभायात्रा में श्रीयादे माता की झांकी सहित कई झांकिया शामिल रही। जगह- जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया । शोभायात्रा में मंहत प्रेमदास जी महाराज सहित समाज के महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। जयंती महोत्सव पर महाआरती एवं पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व भोजन प्रसादी के आयोजन हुए।


























