करनाल पुलिस ने सुलझाई डबल ब्लांइड मर्डर की गुत्थी

0
220

करनाल – पुलिस ने सलारू रोड पर हुए डबल ब्लांइड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है l थाना सदर करनाल क्षेत्र के गांव सलारू से गांव दरड़ की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुतों ने जमीन खोद कर शव को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे, तो उस वक्त गांवों वालों ने देख लिया और पुलिस को इसकी सुचना दी। पुलिस ने शव को मिटृटी से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मैडिकल कालेज करनाल भेजा गया। जिस संबंध में गांव सलारू के सरपंच पलविन्द्र सिंह के ब्यान पर थाना सदर करनाल में मुकदमा नं0- 15/05.01.18 धारा 302,201 भा.द.स. के तहत दर्ज किया गया।

यह मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक करनाल जषनदीप सिंह रंधावा के संज्ञान में आया तो उन्होंने उप-पुलिस अधीक्षक करनाल श्री राजीव कुमार की अध्यक्षता में एक एस.आई.टी. का गठन किया। जिसके सदस्य प्रबंधक थाना सदर करनाल उप-निरीक्षक मनोज वर्मा, इन्चार्ज सी.आई.ए-2 और इन्चार्ज चौंकी रम्बा उप-निरीक्षक बक्षा सिंह ने इस मामले में जांच शुरू की। घटना स्थल का निरीक्षण कर वहां से प्राप्त हुए सबूतों के आधार पर पुलिस ने कुछ व्यक्तियों से पुछताछ की तो अन्य कुछ लोगों का पता चला जो अपने घरों से फरार हो गए थे l जिनमें से एक आरोपी जयकुमार पुत्र रघुबीर वासी गांव दरड़ ने पुलिस कार्यवाही से घबराकर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से पुलिस ने उसे 06 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

आरोपी ने पुछताछ पर अपने साथियों के बारे व डबल मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि दिनांक 27.12.17 की रात को अपने साथियों के साथ मिलकर एक ट्ाला के चालक व परिचालक के 95,000 रूपये लूटने की नीयत से, उन्हें ज्यादा शराब पिलाकर, उनकी हत्या कर दी। उसने बताया कि उन्होंने चालक का शव सलारू से दरड़ कच्चे रास्ते पर दबा दिया व उसके हेल्पर का शव नहर में फेंक दिया।