कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीताल पुलिस लाईन में आज एक शाम जवानों के नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस बल के जवानो सहित उनके परिवार के लोगो ने भी मनोरंजक कार्यक्रम का लुफत उठाया। एस.एस.पी जनमजेय खडुडी ने कहा इस तरह के आयोजन से जवानो का तनाव दूर करने का प्रयास पुुलिस विभाग द्वारा समय समय पर किया जाता रहा है। एस,एस,पी जनमजेय खंडुडी ने कहा पुलिस कर्मी तनाव भरी डियूटी करनी पड़ती है जिस कारण उन्हे मानसिक थकान होती है पुलिस कर्मियो के इसी तनाव को दूर करने के लिए आज एक मनोरंजन का कार्यक्रम पुलिस लाइन में किया जा रहा है ताकि पुलिस के जवानो का मानसिक तनाव को दूर किया जा सके।

























