करनाल – यहां आज सुबह 5 बजे के करीब क्लब मार्किट में अखबार हॉकरों में एक जगह बैठने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक पिता-पुत्र ने चाकू चला दिये , जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। घायलों को कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखबार हॉकरों जगमाल व उसके बेटे शुभम का कर्ण व बलदेव के साथ एक ही सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया, आरोप है कि इसी विवाद को लेकर कर्ण व बलदेव ने चाकू चला दिया। इसमें शिव कालोनी के रहने वाले शुभम को चाकू लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य अजय और विजय गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने कर्ण और बलदेव को हिरासत में ले लिया है।
शुभम के पिता की अभी दो महीने पहले ही मौत हो चुकी है तीन बहनों के इकलौता ही भाई था शुभम l























